nscbggdc@gmail.com, info@nscbonline.in
Netaji Banner

Gallery

Call Us Now: +91-9278381110

Photo Gallery 2025-2026← Back to Albums

Annual Festival 2026:
महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शानदार ढंग से संपन्न हुआ । सब कुछ व्यवस्थित सब कुछ अनुशासित । सांस्कृतिक समिति ने इतनी अच्छी तैयारी कराई कि कार्यक्रमों का लुत्फ चौगुना हो गया । एक बार तो ऐसा लगा कि छात्राएँ किसी प्रतिष्ठित कला महाविद्यालय से सीख कर आई हों । चाहें नाटक हो या सामूहिक नृत्य । इतनी अच्छी टाइमिंग थी छात्राओं की क्या कहने । मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उच्च शिक्षा निदेशक प्रो बी एल शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में पधारी डॉ बबिता सिंह चौहान भी छात्राओं की प्रस्तुति से अत्यंत प्रभावित हुए । एकेडेमिक्स में भी छात्राओं ने झंडे गाड़ दिए । सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के चेहरे खिले थे । और इस बार तो प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने सभी का ध्यान रखा बेस्ट कैडेट , बेस्ट एन एस एस स्वयंसेवी, बेस्ट परिषद छात्रा खो खो और रस्साकसी जैसे खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं सभी को मेडल और प्रशस्ति पत्र मिला । निदेशक महोदय भी पूरी रौ में थे और बहुत शानदार उद्बोधन और मार्गदर्शन दिया जबकि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह ने सभी को अपनी वक्तृत्व शैली से प्रभावित किया । सोने पे सुहागा ये हुआ कि पूर्व शिक्षा निदेशक प्रोफेसर अमित भारद्वाज जी भी सुगंधित समीर के झोंके के समान आकर सरप्राइज दे गए । प्राचार्य प्रोफ़ेसर रश्मि बिश्नोई आज आह्लादित आनंदित और अभिभूत तथा भावुक थी तो समारोहिका प्रोफ़ेसर शालिनी श्रीवास्तव हमेशा की तरह संयम के साथ अपने चेहरे पर मंद स्मित मुस्कान बिखेरे हुए कार्यक्रम का संचालन कर रहीं थी । छात्राओं के साथ ही शिक्षकों ने भी एकेडेमिक्स के नए सोपानों को छुआ प्रोफेसर विनीता लाल एवं प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव की उच्च स्तरीय पुस्तकों जो कि एन ई पी 2020 की दृष्टि से लिखी गईं है उनका विमोचन भी हुआ । प्रोफेसर पूनम वर्मा एवं डॉ कुणाल दीक्षित ने अर्थशास्त्र विभाग की पाँच साल के क्रियाकलापों को लिपिबद्ध किया जिसका भी विमोचन हुआ और साथ ही महाविद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को सहेजे हुए कॉलेज के न्यूज़ लेटर का भी लोकार्पण हुआ । धन्यवाद ज्ञापन अत्यंत रोचक अंदाज़ में प्रोफ़ेसर शिवानी श्रीवास्तव ने किया । और मेरी कविता के बिना भला कार्यक्रम कैसे हो सकता था लिहाजा समारोहक जी के आदेश पर मैंने भी कविता पढ़ ही डाली । आज का दिन महाविद्यालय के लिए उपलब्धियों भरा और ऐतिहासिक रहा । इस अवसर पर प्रो अंशु केडिया जी प्रो सुमन गुप्ता प्रो अजय सैनी प्रो गौरी शंकर गुप्ता प्रो शालिनी सिंह प्रो सीमा सिंह प्रो रीना अग्निहोत्री सहित पूरा कॉलेज परिवार और सैकड़ों छात्राएं मौजूद थी ।Uploaded on: 4/17/2026 3:42:34 PM