नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023:
स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में आज मिशन शक्ति -5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के साथ संयुक्त रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर इग्नू के वरिष्ठ निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में जबकि निदेशक डॉ अनामिका सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । परिचर्चा की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने किया । उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अधिनियम की विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए नारी सशक्तिकरण की महती आवश्यकता है ।
परिचर्चा में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तेजस्विनी चक्रवर्ती ने प्रभावी ढंग से अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डाला । इग्नू की छात्रा नेहा सिंह महाविद्यालय की छात्रा कोमल शुक्ला साक्षी वाजपेयी अदिति शुक्ला रिम्सा कुरैशी वर्षा वर्मा ने भी परिचर्चा में हिस्सा लिया ।
इग्नू समन्वयक डॉ विशाल प्रताप सिंह ने अधिनियम के प्रावधानों को विस्तार से समझाया ।
निदेशक इग्नू डॉ अनामिका सिन्हा ने कहा
नारी प्रतिभा और शौर्य का प्रतिबिंब है । जिस दिन नारी नीति नियामक बनेगी उसी दिन भारत सही मायनों में विकसित बनेगा ।
प्रो संजय बरनवाल डॉ रोशनी सिंह डॉ हेमलता पांडे तथा डॉ भास्कर शर्मा ने भी प्रभावी ढंग से विषय को समझाया ।
मुख्य अतिथि डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि हमारे देश में प्राचीनकाल से ही नारी का सम्मान होता रहा है । उन्होंने कहा कि नीतिओं को बनाने और उनका निर्धारण करने में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता भारद्वाज तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ भास्कर शर्मा ने किया ।
कार्यक्रम के पश्चात नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर छात्राओं की एक मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया ।इस श्रृंखला का संयोजन ले प्रतिमा शर्मा ने किया । इस अवसर पर अलीगंज थाना से आयी महिला पुलिस ने महाविद्यालय प्रांगण में भी छात्राओं को उपयुक्त विषय पर जागरूकता अभियान चलाया।Uploaded on: 4/13/2026 4:21:27 PM