सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान:
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में दिनांक 29/01/2026 को ही सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । सूच्य है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए जिला स्तर पर भाषण नुक्कड़ नाटक तथा रील मेकिंग प्रतियोगिता कराई गईं थीं । जिलों में उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आज मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिला ।
इस प्रतियोगिता में जिला परिवहन अधिकारी प्रभात पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एस पी देव उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरह से शिक्षा के बिना अब जीवन व्यर्थ लगता है इसी प्रकार जीवन को बचाए रखने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी और उनका पालन करना जरूरी है । उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से अगर कोई छात्र दुर्घटना का शिकार हो जाता है उससे उसका पूरा कैरियर नष्ट हो सकता है ।
विशिष्ट अतिथि एस पी देव ने भी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया ।
प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को जानना और मानना अत्यंत आवश्यक हैं ।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डाक्टर श्रद्धा द्विवेदी ने किया ।उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई।
सर्वप्रथम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डाक्टर विशाल प्रताप सिंह के संयोजकत्व में हुआ जबकि रील मेकिंग प्रतियोगिता का संयोजन डॉक्टर राहुल पटेल तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का संयोजन लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा ने किया ।
भाषण प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद से नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा माही बाजपेयी प्रथम रील मेकिंग में हरदोई जनपद के अमन गुप्ता प्रथम तथा नुक्कड़ नाटक में सीतापुर जनपद को प्रथम घोषित किया गया ।
पुरस्कारों की घोषणा प्रो राजीव यादव प्रोफ़ेसर पूनम वर्मा तथा प्रो शालिनी श्रीवास्तव के द्वारा की गई।Uploaded on: 1/31/2026 9:31:15 PM