nscbggdc@gmail.com, info@nscbonline.in
Netaji Banner

Gallery

Call Us Now: +91-9278381110

Photo Gallery 2025-2026← Back to Albums

One-day workshop on the POSH Act:
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में आज दिनांक 29/01/2026 को posh एक्ट से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर लखनऊ विश्व विद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर अभिषेक तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे । अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न की रोक थाम के लिए अधिनियम में अनेक व्यवस्थाएं की गई हैं । अधिनियम ये प्रावधानित करता है कि कार्यस्थल पर महिलायें बिना किसी भय या उत्पीड़न के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें । उन्होंने कहा कि ऐसे नियम बनाये गयें हैं जिससे महिलायें निर्विघ्न कार्य कर सकें। प्राचार्य प्रोफ़ेसर रश्मि बिश्नोई ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि महिला महाविद्यालय द्वारा स्त्री सशक्तिकरण की दिशा में ये प्रभावी कदम है । उन्होंने कहा कि इस अधिनियम की जानकारी प्रत्येक कार्मिक और छात्राओं को होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।इस अवसर पर पोश कमेटी के सदस्य प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव प्रोफेसर विनीता लाल प्रोफेसर कंचनलता डाक्टर रश्मि अग्रवाल डाक्टर ज्योति डाक्टर भास्कर शर्मा सहित सभी शिक्षक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्रायें मौजूद रहे।Uploaded on: 1/31/2026 9:20:35 PM