nscbggdc@gmail.com, info@nscbonline.in
Netaji Banner

Gallery

Call Us Now: +91-5223518141

Photo Gallery 2024-2025← Back to Albums

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय अलीगंज तथा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में “ विभिन्न वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में संस्कृत भाषा का उपयोग” एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की संस्कृत विभाग की सहायक प्रोफ़ेसर डाक्टर उमा सिंह के संयोजकत्व आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ विवि के संस्कृत विभाग के शिक्षक द्वय डाक्टर सत्यकेतु तथा डाक्टर अशोक कुमार शतपथी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। संस्कृत संस्थान द्वारा महाविद्यालय की लगभग दो सौ छात्राओं को संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण देते हुए उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रोफ़ेसर रश्मि बिश्नोई ने आतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्कृत कंप्यूटर के लिए सबसे उपयुक्त भाषा पायी गई है। डाक्टर अशोक कुमार शतपथी ने कहा संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है।उन्होंने कहा कि विधार्थिओं को भगीरथ प्रयास करके संस्कृत का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि रसायन शास्त्र को जानने के लिये संस्कृत का ज्ञान आवश्यक है। डाक्टर सत्यकेतु ने संस्कृत भाषा को जीवंत बताते हुए उसे शक्ति का श्रौत बताया। उन्होंने कहा शब्द आकाश तत्व से बना है। उन्होंने संस्कृत की व्याकरण को भी समझाया। इस अवसर पर डाक्टर राजीव यादव और डाक्टर भास्कर शर्मा को संस्थान की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थान से जुड़े अनुराग साहू भी मौजूद रहे।संस्कृत संस्थान के निदेशक श्री विनय श्रीवास्तव ने अपने संदेश में छात्राओं से संस्कृत भाषा से जुड़ने का आह्वान किया। महिला दिवस के प्रथम सत्र में प्रोफ़ेसर विनीता लाल के संयोजकत्व में कैंसर जागरूकता से संबंधित एक कार्य शाला का आयोजन किया जिसने लखनऊ के जाने माने कैंसर सर्जन डाक्टर विभोर महेंद्रू ने कैंसर के बारे में विस्तार से समझाया। विशेष तैयार से स्तन और गर्भाशय कैंसर होने के कारणों एवं उनके उपचार की चर्चा की। इसके पूर्व एन सी सी सी की कैडेट्स ने जागरूकता रैली लेफ़्टिनेंट प्रतिमा शर्मा के निर्देशन में निकाली। पाँच दिवसीय महिला जागरूकता के अन्तर्गत एन सी सी छात्राओं द्वारा रक्त दान योग शिक्षिका मालविका के द्वारा योग प्रशिक्षण आदि भी आयोजित किए गए। कार्यशाला का संचालन प्रोफ़ेसर शिवानी श्रीवास्तव तथा डाक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।Uploaded on: 3/8/2025 5:38:03 PM